लखनऊ: यूपी में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में राज्य की 10 सीटों पर मंगलवार सुबह 7 बजे से वोटिंग हो रही है। संभल, हाथरस, आगरा, फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदांयू, आंवला और बरेली लोकसभा सीटों पर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।
तीसरे चरण में डिंपल यादव, प्रवीण सिंह ऐरन, जयवीर सिंह, आदित्य यादव, अक्षय यादव, एसपी सिंह बघेल, राजवीर सिंह, अनूप वाल्मिकी, राजकुमार चाहर समेत 100 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला ईवीएम में कैद हो रहा है। यूपी की 10 सीटों पर कुल 1,89,14,788 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।
लोकसभा चुनाव चरण 3: उत्तर प्रदेश में सुबह 11 बजे तक 26.12 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया
मैनपुरी में 1 बजे तक 37.65% मतदान, प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
उत्तर प्रदेश की 10 लोकसभा सीटों पर आज मतदान के पहले चार घंटों में 26 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। राज्य में चल रहे लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में सुबह 11 बजे तक 26.12 प्रतिशत मतदान हुआ।
मतदान प्रतिशत:
आगरा: 25.87%
आंवला: 25.98%
बदायूँ: 26.02%
बरेली: 23.6%
एटा: 27.17%
फ़तेहपुर सीकरी: 27.63%
फ़िरोज़ाबाद: 24.42%
हाथरस: 26.05%
संभल: 29.55