1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. डॉ. केएन पांडेय बने किसान मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री, मुगलसराय में भव्य स्वागत

डॉ. केएन पांडेय बने किसान मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री, मुगलसराय में भव्य स्वागत

डॉ. केएन पांडेय को भाजपा किसान मोर्चा का क्षेत्रीय महामंत्री बनाए जाने पर मुगलसराय में कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। फूल-मालाओं और मिठाइयों के साथ नई जिम्मेदारी की बधाई दी।

By: hindidesk  RNI News Network
Updated:
gnews
डॉ. केएन पांडेय बने किसान मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री, मुगलसराय में भव्य स्वागत

पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय)। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा में क्षेत्रीय महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने के बाद वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. कृष्णानंद पांडेय (फौजी) का बुधवार को प्रथम नगर आगमन हुआ। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने पूरे उत्साह के साथ उनका स्वागत किया। नगर के विभिन्न प्रमुख चौराहों पर फूल-मालाओं, पुष्पवर्षा और मिठाई खिलाकर उनका अभिनंदन किया गया।

प्रमुख चौराहों पर हुआ जोरदार स्वागत

डॉ. कृष्णानंद पांडेय के स्वागत के लिए नगर में जगह-जगह भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक जुटे। इस दौरान फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया गया और नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाइयां दी गईं। आयुष हेल्थ केयर के डायरेक्टर डॉ. एके सिंह ने भी उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर सम्मानित किया। भाजपा जिला अध्यक्ष समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

किसानों के हितों के लिए पूरी निष्ठा से करेंगे काम

स्वागत समारोह के दौरान डॉ. कृष्णानंद पांडेय ने पार्टी नेतृत्व, वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने एक सामान्य कार्यकर्ता पर भरोसा जताते हुए उन्हें इतनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। यह उनके लिए गर्व और भावुकता का विषय है। उन्होंने कहा कि किसान मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री के रूप में किसानों की समस्याओं, उनके अधिकारों और हितों को प्राथमिकता देंगे। किसानों के कल्याण और उत्थान के लिए पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से कार्य करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

संगठन को मजबूत बनाने का लिया संकल्प

डॉ. पांडेय ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा भाजपा की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे।

बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद

इस अवसर पर राजू तिवारी, उदयभान पांडेय, जितेंद्र सिंह, कुंदन सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे। सभी ने डॉ. कृष्णानंद पांडेय को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

रिपोर्ट – अशोक कुमार जायसवाल

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...