1. हिन्दी समाचार
  2. राज्य खबरें

राज्य खबरें (State News in Hindi)

शामली में भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी ने 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

शामली में भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी ने 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी ने नौ सूत्रीय मांगों को लेकर जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। किसानों ने गन्ने का उचित रेट, बकाया भुगतान, चीनी के दाम और मुड़िया अहमदनगर मार्ग की बदहाली समेत कई मुद्दे उठाए। मांगें पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई।

Sonbhadra News: सोन नदी खतरे के निशान से 44 सेमी ऊपर, प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने किया औचक निरीक्षण

Sonbhadra News: सोन नदी खतरे के निशान से 44 सेमी ऊपर, प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने किया औचक निरीक्षण

सोनभद्र में सोन नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 44 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गया है। डीएम चर्चित गौड़ और एसपी अभिषेक वर्मा ने चोपन की तटवर्ती बस्तियों का निरीक्षण कर बैरिकेडिंग और चेतावनी बोर्ड लगाने के निर्देश दिए।

जन्माष्टमी को लेकर बाजार में बढ़ी रौनक, लड्डू गोपाल की पालकी और श्रृंगार सामग्री की मांग तेज

जन्माष्टमी को लेकर बाजार में बढ़ी रौनक, लड्डू गोपाल की पालकी और श्रृंगार सामग्री की मांग तेज

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर मुगलसराय के बाजारों में लड्डू गोपाल के श्रृंगार और पूजा सामग्री की मांग बढ़ गई है। पालकी, पोशाक, मुकुट और बांसुरी की बिक्री तेज है। पालकी ₹20 से ₹3,600 तक उपलब्ध है, जबकि बारिश और खराब मौसम के कारण बाजार में ग्राहकों की संख्या फिलहाल कम है।

भारतमाला परियोजना से जलभराव की समस्या, 50 बीघा धान की फसल डूबी; लौंदा की नई बस्ती में आवागमन प्रभावित

भारतमाला परियोजना से जलभराव की समस्या, 50 बीघा धान की फसल डूबी; लौंदा की नई बस्ती में आवागमन प्रभावित

नियामताबाद के लौंदा की नई बस्ती में जलभराव से ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। भारतमाला परियोजना की सड़क से पानी की निकासी प्रभावित होने का आरोप है, जिसके चलते करीब 50 बीघा धान की फसल जलमग्न हो गई। कई कच्चे मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं और बिजली व्यवस्था प्रभावित होने से हादसे का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल राहत और जल निकासी की व्यवस्था की मांग

सोनभद्र में भारी बारिश के चलते 2 सितंबर को भी बंद रहेंगे कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल

सोनभद्र में भारी बारिश के चलते 2 सितंबर को भी बंद रहेंगे कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल

सोनभद्र में भारी बारिश को देखते हुए कक्षा 1 से 8 तक के सभी बोर्डों के विद्यालय 2 सितंबर को बंद रहेंगे। जिलाधिकारी के निर्देश पर विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनंद पाण्डेय ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।

राहुल गांधी के खिलाफ FIR के विरोध में कांग्रेस का धरना, मुकदमा वापस लेने की मांग

राहुल गांधी के खिलाफ FIR के विरोध में कांग्रेस का धरना, मुकदमा वापस लेने की मांग

मुगलसराय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर के विरोध में सुभाष पार्क में धरना दिया। कांग्रेस ने मुकदमे को राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित बताते हुए इसे वापस लेने की मांग की और कोतवाली प्रभारी को ज्ञापन सौंपा।

पीडीडीयू जंक्शन पहुंचे AAP सांसद संजय सिंह, ढोल-नगाड़ों के साथ कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

पीडीडीयू जंक्शन पहुंचे AAP सांसद संजय सिंह, ढोल-नगाड़ों के साथ कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

AAP सांसद संजय सिंह के पीडीडीयू जंक्शन पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं के साथ स्वागत किया। उन्होंने सोशल मीडिया विवाद, राम मंदिर से जुड़े जमीन मामले, रोजगार, पेपर लीक और सरकारी स्कूलों की स्थिति को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। संजय सिंह ने यूपी चुनाव पर अंतिम फैसला केंद्रीय नेतृत्व द्वारा लिए जाने की बात कही।

चंदौली: बहादुरपुर में थाने की प्रस्तावित जमीन पर बनेगा उत्सव भवन और आधुनिक पार्क, 2.40 करोड़ की योजना

चंदौली: बहादुरपुर में थाने की प्रस्तावित जमीन पर बनेगा उत्सव भवन और आधुनिक पार्क, 2.40 करोड़ की योजना

चंदौली के बहादुरपुर में थाना निर्माण के लिए प्रस्तावित भूमि को अब जनहित की परियोजना के लिए विकसित करने की तैयारी है। करीब 2.40 करोड़ रुपये की लागत से यहां उत्सव भवन, आधुनिक पार्क और खेल सुविधाएं विकसित करने की योजना है। पार्क में ओपन जिम, वॉकवे, बच्चों के लिए खेल उपकरण, बास्केटबॉल और बैडमिंटन कोर्ट जैसी सुविधाएं प्रस्तावित हैं।

चंदौली: बाढ़ और जलजमाव से धान की फसल बर्बाद, किसानों ने DM से मुआवजे की मांग की

चंदौली: बाढ़ और जलजमाव से धान की फसल बर्बाद, किसानों ने DM से मुआवजे की मांग की

चंदौली जिले में भारी बारिश और बाढ़ के कारण कई इलाकों में धान की फसल जलमग्न होकर प्रभावित हुई है। किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर फसल नुकसान का सर्वे, उचित मुआवजा और फसल बीमा की क्षतिपूर्ति दिलाने की मांग की। जिलाधिकारी के निर्देश पर प्रभावित क्षेत्रों के स्थलीय सर्वे के लिए उपजिलाधिकारी के नेतृत्व में टीम गठित की गई है।

Bareilly News: नवोदय हॉस्पिटल में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

Bareilly News: नवोदय हॉस्पिटल में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

बरेली के इज्जतनगर क्षेत्र में मिनी बाईपास स्थित नवोदय हॉस्पिटल में सुबह करीब 11:30 बजे आग लग गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक आग शॉर्ट सर्किट से लगी। दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और अस्पताल में भर्ती मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। घटना की जांच जारी है।

रक्षाबंधन पर महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सुविधा, राणा सिंह ने योगी सरकार के फैसले को सराहा

रक्षाबंधन पर महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सुविधा, राणा सिंह ने योगी सरकार के फैसले को सराहा

रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए मुफ्त परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के उत्तर प्रदेश सरकार के फैसले की भाजपा नेता राणा सिंह ने सराहना की। उन्होंने कहा कि इस पहल से बहनों को मायके और परिवार तक आने-जाने में सुविधा मिलेगी और यह महिला सम्मान, सुरक्षा व कल्याण की दिशा में सराहनीय कदम है।

राष्ट्रगान के कथित अपमान को लेकर कांग्रेस का धरना, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग

राष्ट्रगान के कथित अपमान को लेकर कांग्रेस का धरना, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग

मुगलसराय में राष्ट्रगान के दौरान यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के कथित रूप से कार्यक्रम स्थल से चले जाने के मामले को लेकर कांग्रेस ने धरना-प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वायरल वीडियो और CCTV फुटेज की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने वालों पर कार्रवाई की मांग की।

कांवड़ मेले के दौरान SDRF की त्वरित कार्रवाई, कांगड़ा घाट पर डूब रहे दो युवकों का सकुशल रेस्क्यू

कांवड़ मेले के दौरान SDRF की त्वरित कार्रवाई, कांगड़ा घाट पर डूब रहे दो युवकों का सकुशल रेस्क्यू

हरिद्वार कांवड़ मेले के दौरान SDRF ने कांगड़ा घाट पर गंगा में डूब रहे झांसी और बागपत के दो युवकों का त्वरित रेस्क्यू कर उनकी जान बचाई।

केडीए फर्जी रजिस्ट्री घोटाला: मुख्य साजिशकर्ता कर्मचारी समेत 6 के खिलाफ एफआईआर

केडीए फर्जी रजिस्ट्री घोटाला: मुख्य साजिशकर्ता कर्मचारी समेत 6 के खिलाफ एफआईआर

कानपुर विकास प्राधिकरण (केडीए) में फर्जी रजिस्ट्री घोटाले का खुलासा। मुख्य आरोपी कर्मचारी केशव मिश्रा समेत छह लोगों पर एफआईआर दर्ज, पुलिस और केडीए ने जांच तेज की।

अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस 2026: कॉर्बेट में बढ़ता बाघों का कुनबा, संरक्षण की सफलता के साथ मानव-वन्यजीव संघर्ष की चुनौती

अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस 2026: कॉर्बेट में बढ़ता बाघों का कुनबा, संरक्षण की सफलता के साथ मानव-वन्यजीव संघर्ष की चुनौती

उत्तराखंड का कॉर्बेट टाइगर रिजर्व बाघों के लिए दुनिया के सबसे अनुकूल स्थानों में शामिल है। बढ़ती बाघ संख्या से पर्यटन और रोजगार बढ़े, लेकिन मानव-वन्यजीव संघर्ष नई चुनौती बनकर उभरा है।