1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP ATS का बड़ा एक्शन, पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी के संपर्क में थे हमारे देश के लोग

UP ATS का बड़ा एक्शन, पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी के संपर्क में थे हमारे देश के लोग

UP ATS ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है, जो कि कथित तौर पर ISI और पाकिस्तानी गैंगस्टर्स के लिए काम कर रहे थे. इन्हें उत्तर प्रदेश में औद्योगिक क्षेत्रों जैसे संवेदनशील ठिकानों को निशाना बनाने का जिम्मा सौंपा गया था।

By: hindidesk  RNI News Network
Updated:
gnews
UP ATS का बड़ा एक्शन, पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी के संपर्क में थे हमारे देश के लोग

उत्तर प्रदेश से एक चौका देने वाली खबर सामने आ रही है जिसमें बागपत में रहने वाले तुषार चौहान उर्फ हिजबुल्लाह अली खान (20) और दिल्ली के समीर खान (20), को एटीएस ने नोएडा में एक बड़े ऑपरेशन के दौरान हिरासत में लिया है। इन दोनों आरोपियों पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI और पाकिस्तानी गैंगस्टर्स शहजाद भट्टी के लिए काम करने का आरोप है। UP ATS के अनुसार, दोनों आरोपि संवेदनशील स्थानों- जैसे मॉल और औद्योगिक क्षेत्रों को निशाना बनाने की साजिश में शामिल थे।

सोशल मीडिया पर बुना गया मौत का जाल
पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी और आबिद जट इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म के जरिए उन भारतीय युवाओं को निशाना बना रहे थे जिन्होंने इस्लाम छोड़ दिया था। तुषार चौहान ने इंस्टाग्राम के द्रवारा पाकिस्तानी गैंगस्टर से संपर्क किया जिसके बाद उसे हथगोले और पिस्तौल का उपयोग करके हाई-प्रोफाइल व्यक्तियों की हत्याएं करने के लिए 3 लाख रुपये देने का वादा किया जिसमे से 50 हजार रुपये पहले देने थे, साथ ही काम पूरा होने के बाद दुबई के रास्ते पाकिस्तान बुलाने का भी वादा किया गया था। वहीं, खान को प्रतिबंधित आतंकवादी समूह तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान की विचारधारा को बढ़ावा देने का काम सौंपा गया था।

UP ATS की कार्रवाई, पड़ी भारी
पैसों के लालच में आकर आरोपियों ने संवेदनशील स्थानों की रेकी शुरू कर दी थी. साथ ही गैंगस्टर शहजाद भट्टी पाकिस्तान से थाईलैंड और नेपाल के रास्ते भारत में हथियार पहुंचाता था। बता दे कि, पुलिस ने इनके पास से पिस्टल, कारतूस और चाकू बरामद किए और BNS की धारा 148, 152, 61(2), आर्म्स एक्ट 1959 की धारा 3/4/25 और गैरकानूनी गतिविधि अधिनियम 1967 की धारा 13/18 के तहत केस दर्ज किया गया है। UP ATS अब दोनों आरोपियों से पूछताछ कर अन्य साथियों और नेटवर्क की तलाश कर रही है। UP ATS ने आरोपियों के पास से एक पिस्टल, एक चाकू, 32 बोर के 5 जिंदा कारतूस, और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

जांच में यह भी पता चला कि यह गिरोह रेलवे सिग्नल बॉक्स, भीड़भाड़ वाले इलाकों, गैस सिलेंडर से भरे वाहनों और प्रमुख संस्थानों को निशाना बनाकर दहशत फैलाने की साजिश रच रहा था. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, इनका पहला टारगेट लखनऊ रेलवे स्टेशन था. बताया जा रहा है कि साकिब, इस पूरे नेटवर्क का सरदार था और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे टेलीग्राम और इंस्टाग्राम के जरिए अपने पाकिस्तानी संपर्कों से जुड़ा हुआ था.

बता दें कि, आरोपियों ने कथित तौर पर पिछले कुछ महीनों में कई लोगों को जान से मारने की धमकी दी थी। इन फोन पर दी गई धमकियों के दौरान, उन्होंने कॉन्फ्रेंस कॉल में पाकिस्तानी हैंडलर्स को भी शामिल किया था। अधिकारियों ने नेटवर्क की आगे जांच करने और साजिश में शामिल अन्य सहयोगियों की पहचान करने के लिए पुलिस हिरासत में रिमांड मांगी है। मामले की आगे की जांच जारी है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...