1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Sonbhadra News: सोन नदी खतरे के निशान से 44 सेमी ऊपर, प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने किया औचक निरीक्षण

Sonbhadra News: सोन नदी खतरे के निशान से 44 सेमी ऊपर, प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने किया औचक निरीक्षण

सोनभद्र में सोन नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 44 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गया है। डीएम चर्चित गौड़ और एसपी अभिषेक वर्मा ने चोपन की तटवर्ती बस्तियों का निरीक्षण कर बैरिकेडिंग और चेतावनी बोर्ड लगाने के निर्देश दिए।

By: hindidesk  RNI News Network
Updated:
gnews
Sonbhadra News: सोन नदी खतरे के निशान से 44 सेमी ऊपर, प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने किया औचक निरीक्षण

सोनभद्र। जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच सोन नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। नदी का पानी अब खतरे के निशान से 44 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच चुका है। जलस्तर बढ़ने से नदी किनारे और तटवर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ गई है। स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है।
हालात का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी चर्चित गौड़ और पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा चोपन पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने सोन नदी के किनारे बसी तटवर्ती बस्तियों का औचक निरीक्षण कर जलस्तर और आसपास के क्षेत्रों की स्थिति का जायजा लिया।

संवेदनशील स्थानों पर बैरिकेडिंग और चेतावनी बोर्ड

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को नदी किनारे और निचले इलाकों में लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए। संवेदनशील और आवागमन वाले स्थानों पर बैरिकेडिंग कराने के साथ ही चेतावनी बोर्ड लगाने को कहा गया है, ताकि लोग तेज बहाव और नदी के किनारे जाने से बचें। प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य से जुड़ी व्यवस्थाओं को भी तैयार रखने के निर्देश दिए हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर तत्काल कार्रवाई की जा सके।

नदी किनारे रहने वालों से सतर्क रहने की अपील

जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने जिले के लोगों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सोन नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर है, ऐसे में लोग नदी तट, तेज बहाव और जलप्रवाह वाले क्षेत्रों में जाने से बचें।
उन्होंने खास तौर पर बच्चों और पशुओं को नदी के आसपास नहीं जाने देने की अपील की। साथ ही लोगों से प्रशासन की ओर से जारी सूचनाओं और दिशा-निर्देशों का पालन करने को कहा गया है।

लगातार जलस्तर पर नजर

फिलहाल जिला प्रशासन सोन नदी के जलस्तर और तटवर्ती क्षेत्रों की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। अधिकारियों को संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ाने और किसी भी आपात स्थिति में राहत एवं बचाव कार्य तत्काल शुरू करने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...