फर्रुखाबाद की सदर कोतवाली में बजरंग दल के एक कार्यकर्ता की गिरफ्तारी के विरोध में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने आधी रात को घेराव कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। दो पक्षों के बीच मारपीट के बाद पुलिस ने कार्यकर्ता को हिरासत में लिया था। इसके बाद शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन कई घंटे तक चला।