Drainage System News in Hindi

बरेली में बारिश से जलभराव, सड़कों पर कमर तक पानी; लोगों की बढ़ी परेशानी

बरेली में बारिश से जलभराव, सड़कों पर कमर तक पानी; लोगों की बढ़ी परेशानी

बरेली में सोमवार तड़के करीब 3 बजे से जारी बारिश के बाद कई इलाकों में जलभराव हो गया। कुछ सड़कों पर कमर तक पानी भरने से यातायात प्रभावित हुआ और कई घरों में भी पानी पहुंच गया। स्कूल जाने वाले बच्चों, अभिभावकों और रोजमर्रा के काम से निकलने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने बेहतर जलनिकासी व्यवस्था की मांग की है।