Durga Puja 2026 News in Hindi

अमेठी में राजस्थान के हवा महल की तर्ज पर सजा मां भगवती का दरबार, कटारी महोत्सव में उमड़ रहे श्रद्धालु

अमेठी में राजस्थान के हवा महल की तर्ज पर सजा मां भगवती का दरबार, कटारी महोत्सव में उमड़ रहे श्रद्धालु

अमेठी के जामों क्षेत्र स्थित कटारी गांव में पांच दिवसीय दुर्गा पूजा महोत्सव की धूम है। राजस्थान के हवा महल की तर्ज पर बनाया गया भव्य पंडाल श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। गांव में एक दर्जन से अधिक पंडालों में मां भगवती की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। आकर्षक सजावट और भक्तिमय माहौल के बीच बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां के दर्शन करने पहुंच रहे हैं।