अमेठी के जामों क्षेत्र स्थित कटारी गांव में पांच दिवसीय दुर्गा पूजा महोत्सव की धूम है। राजस्थान के हवा महल की तर्ज पर बनाया गया भव्य पंडाल श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। गांव में एक दर्जन से अधिक पंडालों में मां भगवती की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। आकर्षक सजावट और भक्तिमय माहौल के बीच बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां के दर्शन करने पहुंच रहे हैं।