1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. राहुल गांधी के खिलाफ FIR के विरोध में कांग्रेस का धरना, मुकदमा वापस लेने की मांग

राहुल गांधी के खिलाफ FIR के विरोध में कांग्रेस का धरना, मुकदमा वापस लेने की मांग

मुगलसराय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर के विरोध में सुभाष पार्क में धरना दिया। कांग्रेस ने मुकदमे को राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित बताते हुए इसे वापस लेने की मांग की और कोतवाली प्रभारी को ज्ञापन सौंपा।

By: hindidesk  RNI News Network
Updated:
gnews
राहुल गांधी के खिलाफ FIR के विरोध में कांग्रेस का धरना, मुकदमा वापस लेने की मांग

पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय)। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर के विरोध में मुगलसराय शहर कांग्रेस कमेटी ने सोमवार रात सुभाष पार्क में धरना-प्रदर्शन किया। कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने इस दौरान भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और दर्ज मुकदमे को राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित बताया। प्रदर्शन समाप्त होने के बाद कांग्रेस नेताओं ने थाना मुगलसराय पहुंचकर कोतवाली प्रभारी अर्जुन सिंह को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज मुकदमे को वापस लेने की मांग की गई।

एफआईआर को कांग्रेस ने बताया निराधार

शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष बृजेश गुप्ता ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर राजनीतिक बदले की भावना से की गई है। कांग्रेस नेताओं ने हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के बाद सामने आए विवाद का उल्लेख करते हुए कहा कि पार्टी ने इस मामले में लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाई थी। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि संबंधित घटना की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।

मुकदमा वापस नहीं हुआ तो आंदोलन की चेतावनी
धरने के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संविधान और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा का संकल्प लिया। पार्टी नेताओं ने कहा कि यदि राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज मुकदमा वापस नहीं लिया गया तो कांग्रेस आगे भी लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन जारी रखेगी।

रिपोर्ट – अशोक कुमार जायसवाल

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...