फर्रुखाबाद। कमालगंज नगर में थाने के पास समाजवादी पार्टी की ओर से कार्यक्रम आयोजित कर पार्टी के संस्थापक एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव (नेताजी) की पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में पार्टी के कई कार्यकर्ता और स्थानीय नेता शामिल हुए।
उर्मिला राजपूत ने किया संबोधित
कार्यक्रम में टिकट की दावेदारी कर रहीं उर्मिला राजपूत ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने पार्टी की मजबूती और PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) को मजबूत करने की बात कही। इसके साथ ही संगठन में MY समीकरण को मजबूत बनाने पर भी चर्चा हुई।
नरेंद्र सिंह यादव ने की भंडारे की व्यवस्था
कार्यक्रम के दौरान समाजवादी नेता नरेंद्र सिंह यादव की ओर से भंडारे की व्यवस्था की गई। इसमें शामिल लोगों ने नेताजी को याद करते हुए उनके राजनीतिक योगदान और समाजवादी विचारधारा पर चर्चा की। कमालगंज में आयोजित इस कार्यक्रम के जरिए सपा कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया।