1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ‘मिशन सेफ फ्यूचर’ अभियान में बड़ी कार्रवाई, 8 स्कूली वाहन सीज, 14 के चालान; ₹1.5 लाख का जुर्माना

‘मिशन सेफ फ्यूचर’ अभियान में बड़ी कार्रवाई, 8 स्कूली वाहन सीज, 14 के चालान; ₹1.5 लाख का जुर्माना

आजमगढ़ में परिवहन विभाग के ‘मिशन सेफ फ्यूचर’ अभियान के तहत स्कूली वाहनों की जांच में 8 वाहन सीज और 14 का चालान किया गया। नियमों के उल्लंघन पर करीब 1.5 लाख रुपये का प्रशमन शुल्क लगाया गया।

By: hindidesk  RNI News Network
Updated:
gnews
‘मिशन सेफ फ्यूचर’ अभियान में बड़ी कार्रवाई, 8 स्कूली वाहन सीज, 14 के चालान; ₹1.5 लाख का जुर्माना

आजमगढ़ जनपद में स्कूली वाहनों की सुरक्षा एवं वैध संचालन सुनिश्चित करने के लिए परिवहन विभाग द्वारा चलाए जा रहे विशेष “मिशन सेफ फ्यूचर अभियान” के तहत प्रवर्तन कार्रवाई तेज कर दी गई है। एआरटीओ प्रवर्तन अतुल कुमार यादव ने बताया कि अब तक अभियान के दौरान 08 स्कूली वाहनों को सीज किया गया है, जबकि 14 वाहनों का चालान किया गया है। इस कार्रवाई के माध्यम से लगभग 1लाख 50हजार रुपये का प्रशमन शुल्क लगाया गया है।

एआरटीओ अतुल कुमार यादव ने बताया कि विभाग दो स्तरों पर कार्य कर रहा है। पहला, नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ प्रवर्तन कार्रवाई की जा रही है, जिसमें सीजर और चालान जैसी कार्रवाई शामिल है। दूसरा, लोगों को जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है ताकि वाहन संचालक और विद्यालय प्रबंधन समय रहते अपने दस्तावेजों को दुरुस्त करा सकें।

उन्होंने अभिभावकों, विद्यालय प्रबंधन और स्कूल प्रशासन से अपील करते हुए कहा कि सभी वाहन संचालक अपने वाहनों के आवश्यक दस्तावेज, फिटनेस, परमिट और अन्य औपचारिकताएं पूरी करने के बाद ही वाहनों का संचालन करें। उन्होंने कहा कि आम लोग परिवहन विभाग के ऐप के माध्यम से भी वाहनों की स्थिति और वैधता की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

एआरटीओ ने बताया कि विभाग की ओर से 544 वाहनों को फिटनेस कराने के लिए नोटिस जारी किए गए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि जो लोग नियमों की अनदेखी कर रहे हैं, उनके खिलाफ केवल चालान ही नहीं बल्कि एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई भी की जा रही है। अब तक दो विद्यालयों के खिलाफ एफआईआर की कार्रवाई की जा चुकी है।

उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में सभी विद्यालय और वाहन संचालक अपने दस्तावेजों को सही कर लेंगे तथा नियमों का पालन करेंगे। साथ ही बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए संबंधित थानों को सूची उपलब्ध करा दी गई है और थाना-वार अभियान पूरे महीने संचालित किया जाएगा।

एआरटीओ अतुल कुमार यादव ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में भी व्यापक सुधार देखने को मिलेगा। कुल 544 वाहनों को नोटिस जारी किए गए हैं और स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि यदि एक सप्ताह के भीतर दस्तावेजों की कमियां दूर नहीं की गईं तो चालान और वाहन बंदी की कार्रवाई के साथ-साथ भारतीय कानून के तहत दंडात्मक कार्रवाई भी की जाएगी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...