उत्तराखंड सरकार आगामी वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट फरवरी के दूसरे पखवाड़े में पेश करने की तैयारी कर रही है। वित्त सचिव दिलीप जावलकर ने बताया कि मौजूदा वित्तीय वर्ष में अब तक 40,000 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं, जिनमें 6,000 करोड़ रुपये पूंजीगत व्यय शामिल हैं।