Ayodhya News in Hindi

राम मंदिर दान प्रकरण में नया मोड़, लव-कुश की गिरफ्तारी के बाद पिता ने सुनाई आपबीती

राम मंदिर दान प्रकरण में नया मोड़, लव-कुश की गिरफ्तारी के बाद पिता ने सुनाई आपबीती

अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के दान से जुड़े कथित चोरी प्रकरण में पुलिस ने जांच के दौरान मंदिर परिसर में कार्यरत रहे लव-कुश नामक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के पिता सामने आए और उन्होंने अपने बेटे को निर्दोष बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की।