Uttarakhand : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि स्नातक स्तरीय परीक्षा प्रकरण में सीबीआई जांच कराने से भर्ती प्रक्रियाएं कई सालों तक स्थगित हो सकती हैं।उन्होंने कुछ लोगों पर भर्ती प्रक्रियाओं को लटकाने और बदनाम करने का आरोप लगाया।सीएम ने स्पष्ट किया कि सरकार राज्य के युवाओं के लिए भर्तियों को पारदर्शी और नियमित रूप से जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध है।