Shahjahanpur News in Hindi

शाहजहांपुर में राज्यपाल के दौरे की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा, छात्राओं से भी किया संवाद

शाहजहांपुर में राज्यपाल के दौरे की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा, छात्राओं से भी किया संवाद

शाहजहांपुर में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के मंगलवार को प्रस्तावित दौरे को लेकर डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय में कार्यक्रम स्थल और आगमन-प्रस्थान की व्यवस्थाएं परखीं। साथ ही हॉस्टल में रह रही छात्राओं से बातचीत कर उनकी सुविधाओं की जानकारी ली।