शाहजहांपुर में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के मंगलवार को प्रस्तावित दौरे को लेकर डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय में कार्यक्रम स्थल और आगमन-प्रस्थान की व्यवस्थाएं परखीं। साथ ही हॉस्टल में रह रही छात्राओं से बातचीत कर उनकी सुविधाओं की जानकारी ली।