UP NEWS: भारत रत्न से सम्मानित लता मंगेश्कर की आज जयंती है। स्वर कोकिला के नाम से प्रख्यात लता दीदी ने भारतीय संगीत को एक नई उड़ान दी है।
आज उनके जन्मदिन पर देश उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित कर उन्हें याद किया जा रहा है। इसी बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी लता मंगेशकर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।
सीएम ने एक्स पर किया ट्वीट
दरअसल, लता जी की जयंती पर सीएम योगी ने अपनी X पर एक पोस्ट साझा किया। जिसमें उन्होंने लिखा है कि- स्वर सम्राज्ञी, ‘भारत रत्न’ लता मंगेशकर की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!
जिसमें उन्होंने अपने स्वर व सुरों से भारतीय संगीत को नई ऊंचाइयां प्रदान की है। उनके गायन में भावनाओं की हृदयस्पर्शी अभिव्यक्ति थी। संगीत जगत सदैव आपका ऋणी रहेगा।