1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP NEWS: प्रदेश में नवरात्रि से पहले होगी “पूरी शक्ति मिशन” की शुरुआत

UP NEWS: प्रदेश में नवरात्रि से पहले होगी “पूरी शक्ति मिशन” की शुरुआत

उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के लिए योगी सरकार सदैव अपने कार्यों में प्रतिबद्ध है।इसी बीच प्रदेश की आधी आबादी को पूरी ताकत देने के लिए योगी सरकार एक मिशन को लेकर कार्य कर रही है।

By: hindidesk  RNI News Network
Updated:
gnews
UP NEWS: प्रदेश में नवरात्रि से पहले होगी “पूरी शक्ति मिशन” की शुरुआत

UP NEWS: उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के लिए योगी सरकार सदैव अपने कार्यों में प्रतिबद्ध है।इसी बीच प्रदेश की आधी आबादी को पूरी ताकत देने के लिए योगी सरकार एक मिशन को लेकर कार्य कर रही है।
इसी लिए मिशन शक्ति एक महत्वपूर्ण सौगात के तरह ही दिखाई दे रहा है। सरकार ने प्रदेश में मिशन शक्ति के पांचवे चरण का शुभारंभ करने के लिए नवरात्रि का शुभ दिन चुना है।

नवरात्रि से पहले होगी मिशन की शुरुआत

आपको बता दें कि प्रदेश में महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए यूपी की योगी सरकार कार्यरत है।

प्रदेश में महिलाओं को किसी भी प्रकार से निर्बल ना समझा जाए, इसके लिए नवरात्रि से पहले यानी 3 अक्टूबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा मिशन शक्ति के 5वें चरण का शुभारंभ करने का निर्णय लिया गया है।

वहीं दूसरी ओर इस विषय को लेकर मुख्य सचिव व पुलिस के अधिकारियों और सम्बंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। जबकि सभी आवश्यक तैयारियां करने के निर्देश भी मुख्य सचिव द्वारा ही दिए जाएंगे।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...