1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के उत्तराखंड दौरे की तैयारियां तेज, 25 स्थानों पर होगा भव्य स्वागत

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के उत्तराखंड दौरे की तैयारियां तेज, 25 स्थानों पर होगा भव्य स्वागत

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के 28 मई के उत्तराखंड दौरे को लेकर पार्टी संगठन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बैठक कर कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया है। दौरे के दौरान विभिन्न राजनीतिक, संगठनात्मक और जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

By: hindidesk  RNI News Network
Updated:
gnews
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के उत्तराखंड दौरे की तैयारियां तेज, 25 स्थानों पर होगा भव्य स्वागत

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के 28 मई के उत्तराखंड दौरे को लेकर पार्टी संगठन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। भाजपा प्रदेश नेतृत्व ने दौरे की तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है।

प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कार्यक्रम प्रमुखों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में तय किया गया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का पारंपरिक अंदाज में, उत्साह और सादगी के साथ 25 से अधिक स्थानों पर स्वागत किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार, नितिन नवीन 28 मई को शाम 4 बजकर 35 मिनट पर देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से वह सीधे भाजपा प्रदेश कार्यालय जाएंगे, जहां कोर कमेटी और मंत्रियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक करेंगे।

दौरे के दूसरे दिन वे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात करेंगे और पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय बीसी खंडूड़ी को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद सांसदों, विधायकों, प्रदेश पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षों और अन्य संगठन पदाधिकारियों के साथ कई महत्वपूर्ण बैठकों में भाग लेंगे।

इसके अलावा नगर निकाय प्रतिनिधियों, सोशल मीडिया, आईटी सेल और पार्टी प्रवक्ताओं के साथ भी चर्चा का कार्यक्रम प्रस्तावित है। दौरे के अंतिम दिन वे टपकेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन करेंगे और विभिन्न संगठनात्मक कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद युवा संवाद कार्यक्रम में भाग लेंगे।

यह दौरा संगठनात्मक मजबूती और आगामी राजनीतिक रणनीति के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...