उत्तराखंड में हिमस्खलन का अलर्ट

उत्तराखंड में हिमस्खलन का अलर्ट: चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में अगले 24 घंटे भारी

उत्तराखंड में हिमस्खलन का अलर्ट: चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में अगले 24 घंटे भारी

उत्तराखंड के तीन जिलों चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में अगले 24 घंटों के लिए हिमस्खलन की चेतावनी जारी की गई है। रक्षा भू सूचना विज्ञान अनुसंधान प्रतिष्ठान, चंडीगढ़ की ओर से जारी इस अलर्ट में कहा गया है कि 2950 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमस्खलन हो सकता है।