अलीगढ़ में त्योहारों के मद्देनजर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। एसएसपी नीरज कुमार जादौन के निर्देशन में एसपी सिटी आदित्य बंसल की निगरानी में सारसौल चौराहे से प्रमुख बाजारों और गांधी पार्क बस अड्डे तक पैदल गश्त व चेकिंग अभियान चलाया गया। संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच के साथ सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए।