जिउतिया पर्व के मौके पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में नगर पालिका परिषद की ओर से महिला सफाई कर्मियों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष सोनू जी ने 200 महिला सफाई कर्मियों को साड़ी सेट वितरित किए और उन्हें पर्व की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान शहर की स्वच्छता व्यवस्था में महिला कर्मियों के योगदान की सराहना की गई।