1. हिन्दी समाचार
  2. अन्य खबरें
  3. Uttarakhand : सीएम धामी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि

Uttarakhand : सीएम धामी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि

Uttarakhand : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।सीएम ने उपाध्याय जी के अंत्योदय सिद्धांत को राज्य की विकास नीति का आधार बताया।कार्यक्रम में भाजपा के शीर्ष पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

By: hindidesk  RNI News Network
Updated:
gnews
Uttarakhand : सीएम धामी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून स्थित दीनदयाल पार्क में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का पूरा जीवन समाज के वंचित, गरीब और पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित रहा। उनके विचार और आदर्श आज भी राष्ट्र को दिशा प्रदान करते हैं और हमारी कार्यप्रणाली के लिए प्रेरणास्रोत बने हुए हैं।

सीएम धामी ने अंत्योदय के सिद्धांत को राज्य की विकास नीति का आधार बताते हुए कहा कि राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र व राज्य की योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि उपाध्याय जी के विचार हमें सामाजिक समरसता और समग्र विकास की दिशा में प्रेरित करते हैं।

इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने अपने आवास पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया। इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बी.एल. संतोष, राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, विधायक खजान दास सहित अनेक जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम में मौजूद सभी नेताओं ने उपाध्याय जी के विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...