मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून जू (मालसी) में आयोजित ‘वन्य जीव सप्ताह’ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस कार्यक्रम का उद्देश्य वन्य जीव संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और आम जनता को इस दिशा में जोड़ना था।
सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड सरकार वन्य जीवों के संरक्षण के लिए निरंतर प्रयासरत है और इस क्षेत्र में कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। उनका लक्ष्य जैव विविधता का संरक्षण और पर्यावरण संतुलन बनाए रखना है।
उन्होंने आम जनता से वन्य जीवों की सुरक्षा और संरक्षण में सहयोग करने की अपील की। इसके साथ ही उन्होंने देहरादून जू में चल रहे सुधार कार्यों और पर्यावरण-अनुकूल परियोजनाओं की भी समीक्षा की।