1. हिन्दी समाचार
  2. अन्य खबरें
  3. Uttarakhand : सीएम धामी के निर्देश,आपदा प्रभावित क्षेत्रों का मंत्री करेंगे निरीक्षण

Uttarakhand : सीएम धामी के निर्देश,आपदा प्रभावित क्षेत्रों का मंत्री करेंगे निरीक्षण

Uttarakhand : उत्तराखंड सरकार ने आपदा प्रभावित जिलों का सीएम और मंत्रियों द्वारा निरीक्षण व समीक्षा करने का निर्णय लिया है। राहत और पुनर्वास कार्यों की प्रगति की बारीकी से निगरानी की जाएगी। सभी विभाग मिलकर प्रभावित परिवारों को त्वरित सहायता और संसाधन उपलब्ध कराएंगे।

By: hindidesk  RNI News Network
Updated:
gnews
Uttarakhand : सीएम धामी के निर्देश,आपदा प्रभावित क्षेत्रों का मंत्री करेंगे निरीक्षण

उत्तराखंड सरकार ने हाल ही में हुई कैबिनेट बैठक में बड़ा निर्णय लेते हुए आपदा प्रभावित जिलों की व्यापक समीक्षा का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और राज्य के मंत्री खुद जिलों का दौरा कर आपदा से हुए नुकसान का आकलन करेंगे। इस दौरान वे न केवल समीक्षा करेंगे बल्कि प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण भी करेंगे।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि आपदा प्रभावित इलाकों में राहत और पुनर्वास कार्यों को तेजी और प्रभावी ढंग से पूरा करने के लिए सभी विभाग समन्वित प्रयास करेंगे। प्रभावित परिवारों तक आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता, त्वरित सहायता और सुरक्षित पुनर्वास सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है।

कैबिनेट बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि आपदा से प्रभावित परिसंपत्तियों का सटीक और व्यापक आकलन किया जाएगा, ताकि पुनर्निर्माण कार्य योजनाबद्ध तरीके से हो सके। साथ ही, भविष्य में आपदाओं से निपटने के लिए ठोस रणनीति और नीतिगत निर्णय लिए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस समीक्षा से न केवल वर्तमान राहत कार्यों की गति बढ़ेगी बल्कि राज्य में आपदा प्रबंधन प्रणाली को और अधिक मजबूत बनाने में मदद मिलेगी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...