1. हिन्दी समाचार
  2. अन्य खबरें
  3. Uttarakhand: नकल जिहाद पर धामी सरकार का कड़ा प्रहार, माफियाओं का अंजाम अब जेल

Uttarakhand: नकल जिहाद पर धामी सरकार का कड़ा प्रहार, माफियाओं का अंजाम अब जेल

Uttarakhand: धामी सरकार ने नकल माफियाओं के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए उन्हें “नकल जिहादी” करार दिया है।सरकार ने चेतावनी दी है कि परीक्षा प्रणाली से खिलवाड़ करने वालों का अंजाम अब जेल होगा।भाजपा नेतृत्व ने भी कार्रवाई का समर्थन करते हुए युवाओं के भविष्य की सुरक्षा को प्राथमिकता बताया।

By: hindidesk  RNI News Network
Updated:
gnews
Uttarakhand: नकल जिहाद पर धामी सरकार का कड़ा प्रहार, माफियाओं का अंजाम अब जेल

उत्तराखंड में नकल माफियाओं के खिलाफ धामी सरकार ने सख्त रुख अपना लिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में आयोजित बीजेपी कार्यशाला में तीखा हमला बोलते हुए कहा कि नकल माफिया अब केवल अपराधी नहीं बल्कि “नकल जिहादी” हैं, जिन्हें किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि परीक्षा प्रणाली की पवित्रता से खिलवाड़ करने वालों की जगह केवल जेल में ही होगी।

सरकार ने पहले ही नकल विरोधी सख्त कानून लागू किए हैं और अब इस माफिया के समर्थन में खड़े होने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री के बयान के बाद बीजेपी नेतृत्व ने भी सरकार के फैसले का समर्थन किया। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को किसी कीमत पर नहीं छोड़ा जाएगा। वहीं, भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने कहा कि राज्य से लेकर केंद्र तक सरकार की नजर इस मुद्दे पर है और माफियाओं के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

धामी सरकार ने साफ संदेश दिया है कि परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष बनाया जाएगा। नकल माफियाओं पर अब नकेल कस चुकी है और उनका भविष्य अब केवल जेल की सलाखों के पीछे होगा।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...