1. हिन्दी समाचार
  2. अल्मोड़ा
  3. अल्मोड़ा दौरे पर सीएम धामी ने दी ₹138 करोड़ की योजनाओं की सौगात, SDG विजेताओं को किया सम्मानित

अल्मोड़ा दौरे पर सीएम धामी ने दी ₹138 करोड़ की योजनाओं की सौगात, SDG विजेताओं को किया सम्मानित

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अल्मोड़ा दौरे के दौरान ₹138 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। साथ ही उन्होंने एसडीजी अचीवर्स अवार्ड कार्यक्रम में प्रतिभाग कर उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया।

By: hindidesk  RNI News Network
Updated:
gnews
अल्मोड़ा दौरे पर सीएम धामी ने दी ₹138 करोड़ की योजनाओं की सौगात, SDG विजेताओं को किया सम्मानित

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अल्मोड़ा दौरे के दौरान विकास और सुशासन को लेकर कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने ₹138 करोड़ की विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कर क्षेत्र को विकास की नई सौगात दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के संतुलित विकास और जनकल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

अल्मोड़ा में आयोजित एसडीजी अचीवर्स अवार्ड कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने प्रतिभाग किया और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विजेताओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने सतत विकास लक्ष्यों (SDG) को समाज और विकास की दिशा में महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि उत्तराखंड लगातार इस क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर रहा है।

एसडीजी 2024-25 के तहत रुद्रप्रयाग जिले ने राज्य में पहला स्थान हासिल किया, जबकि उत्तरकाशी और नैनीताल संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे। वहीं बागेश्वर, चमोली और टिहरी जिलों ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा उत्कृष्ट कार्य करने वाले 32 समूहों को भी सम्मानित किया गया।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि एसडीजी इंडेक्स में उत्तराखंड ने देश में पहला स्थान प्राप्त कर नई उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने इसे राज्य के लिए गर्व का विषय बताया और कहा कि यह उपलब्धि सामूहिक प्रयासों और बेहतर प्रशासनिक कार्यशैली का परिणाम है। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी उपस्थित रहे।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...