1. हिन्दी समाचार
  2. अन्य खबरें
  3. Uttarakhand : गुलाबीकांठा ट्रैक बना ‘ट्रैक ऑफ द ईयर’ , यमुनोत्री और डोडीताल को मिलेगा फायदा

Uttarakhand : गुलाबीकांठा ट्रैक बना ‘ट्रैक ऑफ द ईयर’ , यमुनोत्री और डोडीताल को मिलेगा फायदा

Uttarakhand : उत्तरकाशी का गुलाबीकांठा ट्रैक इस वर्ष का ‘ट्रैक ऑफ द ईयर’ घोषित किया गया है।यह ट्रैक हनुमानचट्टी से निषणी गांव होते हुए यमुनोत्री और डोडीताल को जोड़ता है, जिससे दोनों क्षेत्रों को सीधा लाभ मिलेगा।सितंबर से यहां ट्रैकिंग शुरू होगी और पहले चरण में लगभग 300 ट्रैकर्स को अनुमति दी जाएगी।

By: hindidesk  RNI News Network
Updated:
gnews
Uttarakhand : गुलाबीकांठा ट्रैक बना ‘ट्रैक ऑफ द ईयर’ , यमुनोत्री और डोडीताल को मिलेगा फायदा

उत्तरकाशी जिले का गुलाबीकांठा ट्रैक इस वर्ष का ‘ट्रैक ऑफ द ईयर’ घोषित किया गया है। यह ट्रैक हनुमानचट्टी से निषणी गांव होते हुए लगभग 8-9 किलोमीटर लंबा है और समुद्र तल से करीब 2900 से 3000 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। ऐतिहासिक रूप से स्थानीय लोग इस रास्ते का उपयोग केलशू घाटी से यमुनोत्री धाम तक जाने के लिए करते थे। अब पर्यटन विभाग ने इसे औपचारिक पहचान देकर क्षेत्र में पर्यटन को नई दिशा दी है।

स्थानीय युवाओं और ग्रामीणों ने मिलकर इस ट्रैक को जीवंत बनाने का काम किया, जिसके बाद पर्यटन विभाग ने उन्हें ट्रैकिंग गाइड और प्रशिक्षण की सुविधा भी दी। जिला पर्यटन अधिकारी केके जोशी ने बताया कि इस ट्रैक के विकसित होने से यमुनोत्री और डोडीताल दोनों क्षेत्रों को सीधा लाभ मिलेगा। दरअसल, यह मार्ग निषणी गांव को उत्तरकाशी की केलशू घाटी के डोडीताल ट्रैक से जोड़ता है।

पर्यटन विभाग की योजना के अनुसार सितंबर माह से यहां ट्रैकिंग गतिविधियां शुरू होंगी। पहले चरण में लगभग 300 ट्रैकर्स को अनुमति दी जाएगी। इस निर्णय से न केवल क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा बल्कि स्थानीय लोगों को रोजगार और आर्थिक लाभ भी प्राप्त होगा।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...