1. हिन्दी समाचार
  2. अन्य खबरें
  3. Dharali disaster : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर अलर्ट मोड में स्वास्थ्य विभाग

Dharali disaster : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर अलर्ट मोड में स्वास्थ्य विभाग

उत्तरकाशी जिले के धराली क्षेत्र में बादल फटने से उत्पन्न आपदा के मद्देनज़र उत्तराखंड सरकार और स्वास्थ्य विभाग ने विशेष सतर्कता बरती है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर स्वास्थ्य सेवाओं को आपातकालीन स्थिति के लिए पूरी तरह तैयार कर दिया गया है।

By: hindidesk  RNI News Network
Updated:
gnews
Dharali disaster : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर अलर्ट मोड में स्वास्थ्य विभाग

उत्तरकाशी जिले के धराली क्षेत्र में बादल फटने से उत्पन्न आपदा के मद्देनज़र उत्तराखंड सरकार और स्वास्थ्य विभाग ने विशेष सतर्कता बरती है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर स्वास्थ्य सेवाओं को आपातकालीन स्थिति के लिए पूरी तरह तैयार कर दिया गया है।

स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने बताया कि देहरादून, ऋषिकेश और अन्य प्रमुख अस्पतालों में बेड आरक्षित किए गए हैं। दून मेडिकल कॉलेज में 150 जनरल और 50 ICU बेड, कोरोनेशन जिला चिकित्सालय में 80 जनरल और 20 ICU बेड, तथा एम्स ऋषिकेश में 50 जनरल और 20 ICU बेड की व्यवस्था की गई है। डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ, पैरामेडिकल टीम और दवाओं की पूरी आपूर्ति सुनिश्चित कर दी गई है।

आपदा से पीड़ित लोगों के मानसिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए तीन मनोचिकित्सकों को विशेष रूप से धराली भेजा गया है। ये चिकित्सक राहत शिविरों में जाकर लोगों से संवाद करेंगे और तत्काल काउंसलिंग प्रदान करेंगे।

स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि सभी ज़िलों के CMO व आपदा प्रतिक्रिया टीमें अलर्ट मोड पर हैं और 108 एंबुलेंस सेवा चौबीसों घंटे सक्रिय रखी गई है। किसी भी घायल व्यक्ति को इलाज से वंचित न रहने देने का स्पष्ट निर्देश मुख्यमंत्री द्वारा दिया गया है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...