1. हिन्दी समाचार
  2. टॉप न्यूज़
  3. Uttarakhand: बच्चों की पुकार से मोदी भावविभोर, बच्चों से पूछा कौन हूं मैं…

Uttarakhand: बच्चों की पुकार से मोदी भावविभोर, बच्चों से पूछा कौन हूं मैं…

पीएम मोदी का बच्चों से प्रेम किसी से छिपा नहीं है। ऐसे में जब भी वे बच्चों के पास होते हैं तो वह पीएम होते हुए भी बच्चों की तरह बन जाते हैं और उनसे वैसे ही सवाल करते हैं जैसे वे भारत के पीएम नहीं बल्कि उन्ही के खास दोस्त हों।

By: hindidesk  RNI News Network
Updated:
gnews
Uttarakhand: बच्चों की पुकार से मोदी भावविभोर, बच्चों से पूछा कौन हूं मैं…

पीएम मोदी का बच्चों से प्रेम किसी से छिपा नहीं है। ऐसे में जब भी वे बच्चों के पास होते हैं तो वह पीएम होते हुए भी बच्चों की तरह बन जाते हैं और उनसे वैसे ही सवाल करते हैं जैसे वे भारत के पीएम नहीं बल्कि उन्ही के खास दोस्त हों।

रजत जयंती में शामिल हुए थे मोदी

दरअसल पीएम मोदी उत्तराखंड की रजत जयंती के अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से गांधी ग्राम आंगनबाड़ी केंद्र प्रदर्शनी लगी हुई थी। प्रधानमंत्री वहां के स्टॉल का अवलोकन कर रहे थे। तभी उन्हें एक बच्चे… काजल की आवाज सुनाई दी, जो उन्हें मोदी-मोदी कहकर पुकार रही थी।

बस मोदी-मोदी सुनते ही पीएम मोदी उस बच्चे के पास चले गए। और वहां उपस्थित बच्चों से पूछा की, मैं कौन हूं… बच्चों ने कहा आप मोदी जी है… फिर काजल ने पीएम मोदी को गुलाब भेंट किया। जिससे मोदी बच्चों से प्रभावित हो गए। फिर मोदी ने कहा कि आप यहां क्या करते हैं, तो बच्चों ने जवाब दिया किया हम यहां पर ड्राइंग करते हैं। बच्चों के साथ मोदी के प्यार भरे रवैये से आंगनबाड़ी केंद्र की हेल्पर शिखा कहती हैं कि हमारा सौभाग्य है कि उन्हें प्रधानमंत्री मोदी से मिलने का अवसर मिला।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...