उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र (Uttarakhand Budget Session 2025) विधिवत रूप से शुरू हो गया है। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह के अभिभाषण के साथ सत्र की शुरुआत हुई। अपने अभिभाषण में राज्यपाल ने उत्तराखंड को समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने वाला देश का पहला राज्य बताया और इसे महिलाओं के अधिकारों की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया।