उत्तराखंड सरकार ने महिलाओं और बालिकाओं के स्वरोजगार को प्रोत्साहित करने के लिए महिला सारथी योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत सरकार आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को बाइक, स्कूटी, ऑटो और कार खरीदने के लिए 50% सब्सिडी देगी, जबकि बाकी 50% राशि ऋण के रूप में दी जाएगी।