लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए आज सुबह 7 बजे से ही मतदान जारी है। तीसरे चरण में यूपी की 10 लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। फिरोजाबाद लोकसभा सीट पर भी सुबह से मतदान जारी है। लेकिन, फिरोजाबाद के सिरसागंज में सड़क और तालाब की समस्या को लेकर बूथ संख्या 219 पर ग्रामीणों ने वोट का बहिष्कार किया।