1. हिन्दी समाचार
  2. अन्य खबरें
  3. Uttarakhand : मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक, छह प्रस्तावों को मंजूरी

Uttarakhand : मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक, छह प्रस्तावों को मंजूरी

Uttarakhand : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में छह प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।देहरादून सिटी ट्रांसपोर्ट लिमिटेड के गठन और कुकुट आहार सब्सिडी योजना को स्वीकृति मिली।उधम सिंह नगर में भूमि आवंटन और सेवा का अधिकार प्रतिवेदन विधानसभा में प्रस्तुत करने का निर्णय हुआ।

By: hindidesk  RNI News Network
Updated:
gnews
Uttarakhand : मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक, छह प्रस्तावों को मंजूरी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में कुल छह प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इस दौरान डीजी सूचना बंशीधर तिवारी ने बताया कि देहरादून शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए देहरादून सिटी ट्रांसपोर्ट लिमिटेड का गठन किया जाएगा। इसके साथ ही उच्च न्यायालय अधिष्ठान कार्यालय में वरिष्ठ प्रमुख निजी सचिव और आशुलिपिक के एक-एक पदों को सृजित करने की स्वीकृति दी गई।

बैठक में यह भी तय हुआ कि उधम सिंह नगर जिले में 9.918 हेक्टेयर भूमि जिला विकास प्राधिकरण को आवंटित की जाएगी। इसके अलावा, पशुपालन विभाग के तहत कुकुट आहार सब्सिडी योजना को मंजूरी दी गई है। इस योजना के अंतर्गत राज्य के 9 पर्वतीय जिलों को लाभ मिलेगा, जिसके लिए सरकार ने दो करोड़ 25 लाख 85 हजार रुपये की सब्सिडी राशि स्वीकृत की है।साथ ही, बैठक में उत्तराखंड सेवा का अधिकार का नवम वार्षिक प्रतिवेदन (2023-24) विधानसभा पटल पर प्रस्तुत करने का निर्णय भी लिया गया।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...