1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. Uttarakhand : सीएम धामी ने गौचर में हवाई सेवा और विकास योजनाओं का किया ऐलान

Uttarakhand : सीएम धामी ने गौचर में हवाई सेवा और विकास योजनाओं का किया ऐलान

गौचर में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने 18-सीटर हवाई सेवा, स्टेडियम निर्माण और कई विकास कार्यों की घोषणा की।

By: hindidesk  RNI News Network
Updated:
gnews
Uttarakhand : सीएम धामी ने गौचर में हवाई सेवा और विकास योजनाओं का किया ऐलान

गौचर में आयोजित 73वें राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक मेले का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने क्षेत्र के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएँ कीं। सीएम ने बताया कि गौचर में छोटे विमानों की उड़ान शुरू करने के लिए केंद्रीय उड्डयन मंत्री से मुलाकात कर विस्तृत योजना साझा की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि जल्द ही गौचर हवाई पट्टी से पिथौरागढ़ की तर्ज पर 18-सीटर हवाई सेवा शुरू की जाएगी।

पर्यटन और तीर्थाटन को नई गति मिलेगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि रेल और हवाई नेटवर्क के विस्तार के बाद गौचर में पर्यटन और तीर्थाटन की गतिविधियों में उल्लेखनीय बढ़ोतरी होगी। इसके साथ ही स्थानीय युवाओं को रोजगार के नए अवसर भी मिलेंगे। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के चार प्रमुख स्थलों पर आधुनिक पार्किंग सुविधाएँ विकसित की जाएंगी, जिससे पर्यटकों को बेहतर सुविधा मिलेगी।

इंफ्रास्ट्रक्चर और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा

सीएम धामी ने साकेत नगर–रघुनाथ मंदिर–चटवापीपल मार्ग के निर्माण की घोषणा की। उन्होंने यह भी कहा कि गौचर में स्टेडियम निर्माण के लिए धनराशि स्वीकृत कर दी गई है और कार्य शीघ्र शुरू किया जाएगा। मेले के दौरान मुख्यमंत्री ने ‘लोकल फॉर वोकल’ और राज्य की सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने पर जोर देते हुए बताया कि ‘हाउस ऑफ हिमालया’ और मिशन स्टेट मिलेट्स के माध्यम से स्थानीय उत्पादों को नई पहचान दी जा रही है।

राज्य में पर्यटन और फिल्म उद्योग को बढ़ावा

सीएम ने बताया कि राज्य में पर्यटन, आयुष, सोलर सेक्टर और वेडिंग डेस्टिनेशन को मजबूत करने पर सरकार तेजी से काम कर रही है। उन्होंने बताया कि गौचर, चिन्यालीसौड़ और नैनीसैनी हवाई पट्टी के लिए एक व्यापक उड़ान रोडमैप तैयार किया जा रहा है। साथ ही, मदरसा बोर्ड को समाप्त करने की घोषणा भी की।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...