1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. Uttarakhand : सीएम धामी ने दी बड़ी राहत,स्वास्थ्य कर्मियों को मिला जिला परिवर्तन का मौका

Uttarakhand : सीएम धामी ने दी बड़ी राहत,स्वास्थ्य कर्मियों को मिला जिला परिवर्तन का मौका

Uttarakhand : प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं और पर्यवेक्षकों को पांच वर्ष की सेवा के बाद एक बार जिला परिवर्तन की अनुमति दी है।यह फैसला उनकी व्यावहारिक समस्याओं को देखते हुए लिया गया है।प्रदेश में 2200 से अधिक कर्मचारी इस निर्णय से लाभान्वित होंगे।

By: hindidesk  RNI News Network
Updated:
gnews
Uttarakhand : सीएम धामी ने दी बड़ी राहत,स्वास्थ्य कर्मियों को मिला जिला परिवर्तन का मौका

दीपावली से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। अब स्वास्थ्य कार्यकर्ता (एएनएम) और स्वास्थ्य पर्यवेक्षक पांच साल की संतोषजनक सेवा पूरी करने के बाद अपने पूरे सेवाकाल में एक बार जिला परिवर्तन (इंटर-डिस्ट्रिक्ट ट्रांसफर) का लाभ ले सकेंगे। यह निर्णय लंबे समय से लंबित मांगों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

अब तक इन कर्मचारियों का जिला कैडर होने के कारण उन्हें अपने ही जिले में पूरी सेवा देनी पड़ती थी और दूसरे जिले में स्थानांतरण की अनुमति नहीं थी। कई एएनएम अपनी व्यक्तिगत या पारिवारिक परिस्थितियों के कारण दूसरे जिले में ट्रांसफर चाहती थीं, लेकिन नियमों में इसकी अनुमति नहीं थी। अब सरकार ने पारस्परिक स्थानांतरण की अनुमति देकर उनकी वर्षों पुरानी समस्या का समाधान कर दिया है।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि सरकार ने यह फैसला कर्मचारियों की व्यावहारिक समस्याओं को देखते हुए लिया है। इससे सैकड़ों एएनएम और पर्यवेक्षकों को लाभ मिलेगा। वर्तमान में स्वास्थ्य विभाग में एएनएम के 2295 स्वीकृत पद हैं, जिनमें से 2083 पर कार्य हो रहा है, जबकि 212 पद रिक्त हैं। वहीं, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक के 338 स्वीकृत पदों में से 157 भरे हुए हैं और 181 पद खाली हैं।

सीएम धामी का यह कदम स्वास्थ्य कर्मचारियों के मनोबल को बढ़ाने और प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...