1. हिन्दी समाचार
  2. अन्य खबरें
  3. Uttarakhand : सीएम धामी ने की कैबिनेट बैठक: 6 अहम फैसलों पर मिली मंजूरी

Uttarakhand : सीएम धामी ने की कैबिनेट बैठक: 6 अहम फैसलों पर मिली मंजूरी

Uttarakhand : उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में 6 अहम फैसलों पर मिली मंजूरी। सगन्ध एवं औषधीय पौधों की खेती को अनुदान, कारागार विभाग में आउटसोर्स कर्मचारी नियुक्ति और अंतर्जातीय दिव्यांग विवाह पर अनुदान बढ़ाने सहित शिक्षा विभाग के लिए पुनर्विचार याचिका दायर की जाएगी। ये निर्णय प्रदेश के विकास और सामाजिक कल्याण के लिए महत्वपूर्ण कदम हैं।

By: hindidesk  RNI News Network
Updated:
gnews
Uttarakhand : सीएम धामी ने की कैबिनेट बैठक: 6 अहम फैसलों पर मिली मंजूरी

उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इस बैठक में सभी कैबिनेट मंत्री मौजूद रहे। बैठक में कुल 6 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा की गई और मंत्रिमंडल ने अपनी सहमति दी।

कैबिनेट के फैसलों की जानकारी मुख्यमंत्री के अपर सचिव बंशीधर तिवारी ने दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में सुगंध और औषधीय पौधों की खेती को बढ़ावा देने के लिए सरकार की ओर से अनुदान दिया जाएगा। इसके अलावा उत्तराखंड कारागार विभाग में कर्मचारियों की कमी को पूरा करने के लिए आउटसोर्स के माध्यम से नियुक्तियां की जाएंगी।

शिक्षा विभाग से संबंधित एक अहम निर्णय के तहत सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के क्रम में 2010 से पहले TET पास न करने वाले शिक्षकों के लिए पुनर्विचार याचिका दायर की जाएगी। वहीं, अंतर्जातीय दिव्यांग विवाह को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार ने अनुदान राशि को 25 हजार रुपये से बढ़ाकर 50 हजार रुपये कर दिया है।

इन निर्णयों को प्रदेश के विकास, सामाजिक कल्याण और प्रशासनिक मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि औषधीय पौधों की खेती और सामाजिक अनुदान से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बल मिलेगा।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...