उत्तराखंड राज्य गठन की रजत जयंती के अवसर पर भराड़ीसैंण में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यक्रम में पहुंचकर राज्य आंदोलनकारियों को सम्मानित किया और उनके योगदान को नमन किया।
गैरसैंण क्षेत्र के विकास की नई घोषणाएं
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि गैरसैंण और आसपास के क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है। उन्होंने घोषणा की कि चौखुटिया, घनसाली और ज्योतिर्मठ को जल्द ही उड़ान सेवा से जोड़ा जाएगा, जिससे क्षेत्र की कनेक्टिविटी और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित होगा गैरसैंण
मुख्यमंत्री धामी ने बताया कि गैरसैंण को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने की दिशा में योजनाएं तैयार की जा रही हैं। रजत जयंती के अवसर पर प्रदेशभर में हो रहे कार्यक्रमों के माध्यम से उत्तराखंड की 25 वर्ष की उपलब्धियों और आंदोलनकारियों के बलिदान को सम्मानित किया जा रहा है।