1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. Uttarakhand : सीएम धामी ने किया ‘बिल लाओ, ईनाम पाओ’ मेगा लकी ड्रॉ का शुभारंभ

Uttarakhand : सीएम धामी ने किया ‘बिल लाओ, ईनाम पाओ’ मेगा लकी ड्रॉ का शुभारंभ

Uttarakhand : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य स्थापना रजत जयंती पर ‘बिल लाओ, ईनाम पाओ’ मेगा लकी ड्रॉ का शुभारंभ किया। इसमें कुल 1888 विजेता चुने गए, जिनमें दो को इलेक्ट्रिक कार मिली। इस योजना से राज्य के राजस्व संग्रहण और कर अनुपालन में वृद्धि हुई है।

By: hindidesk  RNI News Network
Updated:
gnews
Uttarakhand : सीएम धामी ने किया ‘बिल लाओ, ईनाम पाओ’ मेगा लकी ड्रॉ का शुभारंभ

उत्तराखंड राज्य स्थापना रजत जयंती समारोह के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में ‘बिल लाओ, ईनाम पाओ’ योजना के अंतर्गत मेगा लकी ड्रॉ का शुभारंभ किया। राज्य कर विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में कुल 1888 लकी ड्रॉ विजेताओं का चयन किया गया। नैनीताल जनपद की सोनिया और टिहरी जनपद के जसपाल रावत को प्रथम विजेता घोषित किया गया, जिन्हें एक-एक इलेक्ट्रिक कार पुरस्कार स्वरूप मिली। मुख्यमंत्री ने दोनों विजेताओं से फोन पर बात कर उन्हें शुभकामनाएं भी दीं।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि ‘बिल लाओ, ईनाम पाओ’ योजना राज्य में जारी रहेगी। इस नवाचार ने राज्य के राजस्व संग्रहण को नई दिशा और ऊर्जा प्रदान की है। वर्ष 2022 में शुरू की गई इस योजना का उद्देश्य जनभागीदारी को कर प्रणाली से जोड़ना है। अब तक छह लाख 50 हजार बिलों के माध्यम से 263 करोड़ रुपये का लेनदेन अपलोड किया गया, जिससे कर अनुपालन की संस्कृति को बढ़ावा मिला है।

मेगा लकी ड्रॉ में दो विजेताओं को इलेक्ट्रिक कार, 16 को कार, 20 को ई-स्कूटर, 50 को मोटरसाइकिल, 100 को लैपटॉप, 200 को स्मार्ट टीवी, 500 को टैब और 1000 विजेताओं को माइक्रोवेव सहित अन्य पुरस्कार प्रदान किए गए। यह योजना उपभोक्ता जागरूकता और साझा जिम्मेदारी का प्रतीक बन चुकी है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...