मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार करेंगे। वे सिवान जिले की गोरियाकोठी विधानसभा में एनडीए प्रत्याशी देवेशकांत सिंह के नामांकन में शामिल होंगे और उसके बाद नारायण महाविद्यालय मैदान में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे।
इस रैली में मुख्यमंत्री धामी जनता से केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में अवगत कराएंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हो रहे विकास के मुद्दों पर वोट मांगेंगे। भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने उन्हें बिहार चुनाव में प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी है। इस रैली के माध्यम से पार्टी का उद्देश्य स्थानीय और राज्य स्तरीय मतदाताओं में उत्साह बढ़ाना और प्रत्याशी के समर्थन में जनसमर्थन जुटाना है।