1. हिन्दी समाचार
  2. अन्य खबरें
  3. Dehradun : सीएम धामी ने पीएम मोदी को दी शुभकामनाएं, स्वच्छ उत्सव-2025 का शुभारंभ

Dehradun : सीएम धामी ने पीएम मोदी को दी शुभकामनाएं, स्वच्छ उत्सव-2025 का शुभारंभ

Dehradun : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर राजधानी में स्वच्छ उत्सव-2025 का शुभारंभ किया।कार्यक्रम में उन्होंने स्वयं झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया और नागरिकों से सक्रिय भागीदारी की अपील की।देहरादून को स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में 19वां और स्वच्छता रैंकिंग में 62वां स्थान प्राप्त हुआ है।

By: hindidesk  RNI News Network
Updated:
gnews
Dehradun : सीएम धामी ने पीएम मोदी को दी शुभकामनाएं, स्वच्छ उत्सव-2025 का शुभारंभ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दीं और इस अवसर पर राजधानी में आयोजित स्वच्छ उत्सव-2025 कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में स्वच्छ भारत अभियान ने देशभर में जनआंदोलन का रूप ले लिया है और अब यह केवल सरकारी योजना नहीं बल्कि हर नागरिक के जीवन का हिस्सा बन चुका है।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने स्वयं झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया और सभी प्रदेशवासियों से इस अभियान में सक्रिय रूप से जुड़ने की अपील की। उन्होंने गांधी जयंती तक चलने वाले विशेष स्वच्छता कार्यक्रमों की जानकारी दी। इस मौके पर उन्होंने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की, पर्यावरण मित्रों को सम्मानित किया और स्वच्छता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

सीएम धामी ने कहा कि स्वच्छ उत्सव-2025 आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और स्वस्थ भविष्य का संकल्प है। उन्होंने बताया कि अब तक प्रदेश में छह लाख से अधिक परिवारों के लिए शौचालय का निर्माण किया जा चुका है। नगर निगम देहरादून ने सफाई व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए स्वच्छता कंट्रोल रूम स्थापित किया है, जहां समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा रहा है। कूड़ा उठान, सीसीटीवी निगरानी और नियमित सफाई व्यवस्था से शहर को नई दिशा मिली है।

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि हाल ही में घोषित राष्ट्रीय वायु कार्यक्रम में देहरादून को स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में 19वां स्थान और स्वच्छता रैंकिंग में 62वां स्थान प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धियां जनता की सहभागिता से ही संभव हुई हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...