मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपनी जन्मस्थली मड़मानले के टुंडी गांव पहुंचे, जहां उनके आगमन पर ग्रामीणों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। बरमाऊ-तुंडी स्थित मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद सीएम ने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधा रोपण किया।
ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं, समाधान का आश्वासन
सीएम धामी ने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं जानीं और शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। लंबे समय बाद गांव लौटे सीएम का महिलाओं ने पुष्प वर्षा और स्वागत गीतों से भव्य स्वागत किया।
जौलजीबी मेले के उद्घाटन को हुए रवाना
ग्रामीणों से भेंट के बाद मुख्यमंत्री धामी जौलजीबी रवाना हुए, जहां वे ऐतिहासिक मेले का शुभारंभ करेंगे।