1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. Uttarakhand : सीएम धामी का सख्त संदेश,कुंभ तैयारियों में लापरवाही पर कार्रवाई

Uttarakhand : सीएम धामी का सख्त संदेश,कुंभ तैयारियों में लापरवाही पर कार्रवाई

Uttarakhand : सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कुंभ मेले की तैयारियों में लापरवाही पर सख्त चेतावनी दी।उन्होंने कहा कि अब छोटी नहीं, बड़ी कार्रवाई होगी।साथ ही मनसा देवी से चंडी देवी तक रोपवे सेवा जल्द शुरू करने की घोषणा की।

By: hindidesk  RNI News Network
Updated:
gnews
Uttarakhand : सीएम धामी का सख्त संदेश,कुंभ तैयारियों में लापरवाही पर कार्रवाई

राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में हरिद्वार के रोड़ीबेलवाला में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के अधिकारियों को कड़ा संदेश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कुंभ मेले की तैयारियां सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में हैं और किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

कुंभ मेले के निर्माण कार्यों पर सीएम का सख्त रुख
मुख्यमंत्री ने कहा कि कुंभ मेले के निर्माण कार्यों में यदि किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनियमितता पाई गई, तो जिम्मेदार अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा, “अगर सजगता से काम नहीं किया गया, तो अब मछलियों पर नहीं, मगरमच्छ पर कार्रवाई होगी।”मुख्यमंत्री ने यह भी जोड़ा कि प्रदेश में जो भी निर्माण कार्य किए जा रहे हैं, वे गुणवत्तापूर्ण और जवाबदेही के साथ पूरे होने चाहिए।

नए घाटों के निर्माण पर उठे सवाल
सीएम धामी ने अपने संबोधन में घाटों का नाम लिए बिना यह संकेत दिया कि नए घाटों के निर्माण में मिली शिकायतों को गंभीरता से लिया गया है। उन्होंने कहा कि अधिकारी स्वयं तय कर लें कि वे अपने दायित्वों का पालन करना चाहते हैं या कार्रवाई का सामना करना।

रोपवे सेवा जल्द होगी शुरू
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने यह भी घोषणा की कि मां मनसा देवी मंदिर से चंडी देवी मंदिर तक रोपवे सेवा जल्द शुरू की जाएगी।उन्होंने बताया कि इसके लिए पूरा खाका तैयार किया जा चुका है, जिससे श्रद्धालु दोनों धार्मिक स्थलों के बीच आसानी से आवागमन कर सकेंगे।हालांकि उन्होंने कोई निश्चित समयसीमा नहीं बताई, लेकिन आश्वासन दिया कि योजना पर तेजी से कार्य किया जा रहा है।

एक दशक से अटकी परियोजना को मिलेगा नया जीवन
करीब एक दशक से यह परियोजना केवल आश्वासन के स्तर पर थी। रेल मेट्रो कारपोरेशन द्वारा इस पर करोड़ों रुपये खर्च किए जा चुके हैं, जबकि कई एजेंसियों ने जांच और शोध के नाम पर भी बड़ा खर्च किया है। मुख्यमंत्री की घोषणा से इस परियोजना के जल्द पूरा होने की उम्मीद बढ़ गई है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...