1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. उत्तराखंड में ₹4800 करोड़ के निवेश प्रस्ताव मंजूर, 10 हजार से अधिक रोजगार सृजित होंगे

उत्तराखंड में ₹4800 करोड़ के निवेश प्रस्ताव मंजूर, 10 हजार से अधिक रोजगार सृजित होंगे

उत्तराखंड में सिंगल विंडो सिस्टम के तहत ₹4800 करोड़ के निवेश प्रस्तावों को मंजूरी मिल गई है। ऊधमसिंह नगर में यजाकी इंडिया ऑटोमोबाइल पार्ट्स निर्माण में ₹650 करोड़, हरिद्वार में पतंजलि फूड लिमिटेड ₹1400 करोड़ का फूड पार्क और पौड़ी में ₹400 करोड़ का रिजॉर्ट विकसित करेगी।

By: hindidesk  RNI News Network
Updated:
gnews
उत्तराखंड में ₹4800 करोड़ के निवेश प्रस्ताव मंजूर, 10 हजार से अधिक रोजगार सृजित होंगे

उत्तराखंड में औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन को गति देने के लिए सिंगल विंडो सिस्टम के तहत ₹4800 करोड़ के निवेश प्रस्तावों को मंजूरी दे दी गई है। सचिवालय में मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आयोजित राज्य स्तरीय अधिकार प्राप्त समिति की 65वीं बैठक में विभिन्न औद्योगिक और पर्यटन परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गई।

बैठक में ऊधमसिंह नगर में ऑटोमोबाइल वायरिंग और पार्ट्स निर्माण के लिए यजाकी इंडिया के ₹650 करोड़ के निवेश प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। इससे क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय युवाओं को रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे।

इसके अलावा पौड़ी जिले में ₹400 करोड़ की लागत से एक आधुनिक पर्यटन रिजॉर्ट विकसित किया जाएगा, जिससे पर्यटन क्षेत्र को मजबूती मिलेगी। वहीं हरिद्वार में पतंजलि फूड लिमिटेड द्वारा ₹1400 करोड़ की लागत से फूड पार्क स्थापित किया जाएगा, जो कृषि और खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र को नई दिशा देगा।

सरकार के अनुसार इन निवेश परियोजनाओं से प्रदेश में 10 हजार से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलने की संभावना है। निवेश प्रस्तावों की मंजूरी को उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विकास के लिए महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...