देहरादून के थानो क्षेत्र में स्थित एक मस्जिद को सील किए जाने के विरोध में मुस्लिम सेवा संगठन के नेतृत्व में समुदाय के लोगों ने प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
देहरादून के थानो क्षेत्र में स्थित एक मस्जिद को सील किए जाने के विरोध में मुस्लिम सेवा संगठन के नेतृत्व में समुदाय के लोगों ने प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
उत्तराखंड में सिंगल विंडो सिस्टम के तहत ₹4800 करोड़ के निवेश प्रस्तावों को मंजूरी मिल गई है। ऊधमसिंह नगर में यजाकी इंडिया ऑटोमोबाइल पार्ट्स निर्माण में ₹650 करोड़, हरिद्वार में पतंजलि फूड लिमिटेड ₹1400 करोड़ का फूड पार्क और पौड़ी में ₹400 करोड़ का रिजॉर्ट विकसित करेगी।
उत्तराखंड सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी, जवाबदेह और जनहितकारी बनाने के उद्देश्य से बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया है। चारधाम यात्रा के दौरान स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को मजबूत करने और दूरस्थ जिलों में चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने के लिए सात जिलों के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों (CMO) के तबादले किए गए हैं।
नैनीताल पुलिस ने ईद और आगामी वीकेंड के दौरान यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए नैनीताल और कैंची धाम में दोपहिया वाहनों की एंट्री पर प्रतिबंध लगा दिया है। पर्यटकों को शटल सेवा और सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करना होगा।