1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मोदीनगर नगर पालिका के दावों की खुली पोल, बदहाल सड़क से लोग परेशान

मोदीनगर नगर पालिका के दावों की खुली पोल, बदहाल सड़क से लोग परेशान

गाजियाबाद के मोदीनगर स्थित कृष्णा कुंज इलाके में सीकरी खुर्द के महामाया देवी मंदिर जाने वाला मुख्य मार्ग पिछले 10 महीनों से बदहाल पड़ा है। बारिश में सड़क नाले में तब्दील हो जाती है, जबकि सामान्य दिनों में गड्ढों और कीचड़ के कारण लोगों का आवागमन मुश्किल बना रहता है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई शिकायतों के बावजूद नगर पालिका, चेयरमैन और जनप्रतिनिधियों ने समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया।

By: hindidesk  RNI News Network
Updated:
gnews
मोदीनगर नगर पालिका के दावों की खुली पोल, बदहाल सड़क से लोग परेशान

गाजियाबाद :मोदीनगर नगर पालिका खुद को नंबर वन पालिका बताने का दावा करती है, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही तस्वीर बयां कर रही है। कृष्णा कुंज इलाके में सीकरी खुर्द स्थित महामाया देवी मंदिर जाने वाला मुख्य रास्ता पिछले करीब 10 महीनों से बदहाल पड़ा है। बरसात में यह सड़क नाले का रूप ले लेती है, जबकि सूखे मौसम में भी गड्ढों और कीचड़ के कारण लोगों का निकलना मुश्किल बना रहता है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद न तो नगर पालिका ने कोई कार्रवाई की और न ही चेयरमैन और सभासद ने उनकी समस्या पर ध्यान दिया।

कृष्णा कुंज के निवासियों का कहना है कि यह रास्ता सीकरी खुर्द महामाया देवी मंदिर तक जाने का प्रमुख मार्ग है। सड़क की बदहाली के कारण हर दिन लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। बरसात के दौरान सड़क पर पानी भर जाता है और यह नाले जैसी दिखाई देने लगती है। गंदगी और जलभराव के कारण क्षेत्र में बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। स्थानीय लोगों का दावा है कि कई लोग बीमार पड़ चुके हैं।

निवासियों का कहना है कि उन्होंने कई बार नगर पालिका चेयरमैन, स्थानीय सभासद और नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी (ईओ) से सड़क निर्माण और सफाई की मांग की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। लोगों ने जल्द से जल्द सड़क का निर्माण कराए जाने और जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...