Road Construction News in Hindi

चार साल से जलजमाव की मार, गंदे पानी से होकर स्कूल जाने को मजबूर वार्ड-9 के बच्चे

चार साल से जलजमाव की मार, गंदे पानी से होकर स्कूल जाने को मजबूर वार्ड-9 के बच्चे

अलीनगर के वार्ड-9 में तीन-चार वर्षों से जलजमाव की समस्या बनी हुई है। गंदे पानी के बीच से स्कूली बच्चों और स्थानीय लोगों को आवागमन करना पड़ रहा है। जलभराव के कारण बच्चों के गिरकर चोटिल होने की शिकायत भी सामने आई है। स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण और जलनिकासी की व्यवस्था जल्द कराने की मांग की है।

मोदीनगर नगर पालिका के दावों की खुली पोल, बदहाल सड़क से लोग परेशान

मोदीनगर नगर पालिका के दावों की खुली पोल, बदहाल सड़क से लोग परेशान

गाजियाबाद के मोदीनगर स्थित कृष्णा कुंज इलाके में सीकरी खुर्द के महामाया देवी मंदिर जाने वाला मुख्य मार्ग पिछले 10 महीनों से बदहाल पड़ा है। बारिश में सड़क नाले में तब्दील हो जाती है, जबकि सामान्य दिनों में गड्ढों और कीचड़ के कारण लोगों का आवागमन मुश्किल बना रहता है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई शिकायतों के बावजूद नगर पालिका, चेयरमैन और जनप्रतिनिधियों ने समस्या के समाधान के

Uttarakhand : सीएम धामी ने खटीमा-मेलाघाट सड़क पुनर्निर्माण कार्यों का किया शिलान्यास

Uttarakhand : सीएम धामी ने खटीमा-मेलाघाट सड़क पुनर्निर्माण कार्यों का किया शिलान्यास

Uttarakhand : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा-मेलाघाट राज्य मार्ग के पुनर्निर्माण कार्यों का 20.89 करोड़ रुपये की लागत से शिलान्यास किया।परियोजना से सीमावर्ती क्षेत्रों में संपर्क, व्यापार और पर्यटन को नई दिशा मिलेगी।सीएम ने कहा कि राज्य सरकार प्रधानमंत्री मोदी के "कनेक्टिविटी ही विकास की रीढ़" के संकल्प को आगे बढ़ा रही है।

Uttarakhand : सीएम धामी ने 986 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं को दी वित्तीय स्वीकृति

Uttarakhand : सीएम धामी ने 986 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं को दी वित्तीय स्वीकृति

Uttarakhand : सीएम पुष्कर सिंह धामी ने 986 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं को मंजूरी दी, जिनमें सड़क, पुल, सिंचाई, पुस्तकालय और स्टेडियम निर्माण जैसे कार्य शामिल हैं। पंचायतों व शहरी निकायों को वित्त आयोग की संस्तुतियों के आधार पर बड़ी धनराशि जारी की जाएगी। धामी ने कहा कि ये परियोजनाएं बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ कर प्रदेश के समग्र विकास में मील का पत्थर साबित होंगी।