1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. Uttarakhand : पीएम मोदी ने उत्तराखंड की अद्भुत विकास यात्रा को सराहा

Uttarakhand : पीएम मोदी ने उत्तराखंड की अद्भुत विकास यात्रा को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड की 25 वर्षीय विकास यात्रा को ऐतिहासिक बताते हुए राज्य को खेती, वेलनेस और पर्यटन के क्षेत्र में नई दिशा दी।

By: hindidesk  RNI News Network
Updated:
gnews
Uttarakhand : पीएम मोदी ने उत्तराखंड की अद्भुत विकास यात्रा को सराहा

राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने पर आयोजित रजत जयंती समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड की 25 वर्षों की विकास यात्रा को “अद्भुत” बताया। उन्होंने कहा कि जब राज्य की स्थापना हुई थी, तब इसका बजट छोटा था और आय के स्रोत सीमित थे। उस समय राज्य की अधिकांश आवश्यकताएं केंद्र सरकार की सहायता से पूरी होती थीं, लेकिन अब तस्वीर पूरी तरह बदल चुकी है। आज उत्तराखंड का बजट चार हजार करोड़ से बढ़कर एक लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया है, जो राज्य की प्रगति और आत्मनिर्भरता का प्रमाण है।

प्रधानमंत्री मोदी ने दी नई दिशा

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उत्तराखंड की पर्वतीय परिस्थितियां भविष्य की खेती के लिए उपयुक्त हैं। उन्होंने ब्लूबेरी, कीवी, हर्बल और मेडिसिनल प्लांट्स को “भविष्य की कृषि” बताते हुए पर्वतीय जिलों में हार्टीकल्चर सेक्टर को विकसित करने की बात कही। उन्होंने किसानों से कहा कि वे पारंपरिक खेती से आगे बढ़कर हाई-वैल्यू फसलों की ओर ध्यान दें।
प्रधानमंत्री ने यह भी बताया कि उत्तराखंड ने फलों के उत्पादन में उल्लेखनीय प्रगति की है और अब इसे एक संगठित क्षेत्र के रूप में विकसित करने की आवश्यकता है।

सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा देने की योजना

प्रधानमंत्री मोदी ने सीमांत पिथौरागढ़ जिले के आदि कैलाश यात्रा मार्ग का विशेष रूप से उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि पहले यहां हर साल दो हजार से भी कम पर्यटक आते थे, जबकि अब यह संख्या 30 हजार से अधिक पहुंच चुकी है। यह उत्तराखंड की बदलती छवि और बेहतर कनेक्टिविटी का परिणाम है। उन्होंने कहा कि सीमांत इलाकों में “वाइब्रेंट विलेज” योजना के तहत गांवों को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने 14 हजार फीट की ऊंचाई पर आयोजित हाई एल्टीट्यूड अल्ट्रा मैराथन को भी राज्य की नई पहचान बताया।

योग, आयुर्वेद और वैलनेस के क्षेत्र में नए अवसर

प्रधानमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड ध्यान, योग और आश्रमों की भूमि है। यहां की जड़ी-बूटियां और आयुर्वेदिक औषधियों की वैश्विक मांग तेजी से बढ़ रही है। उन्होंने सुझाव दिया कि हर विधानसभा क्षेत्र में योग केंद्र, नेचुरोपैथी संस्थान और होमस्टे पैकेज विकसित किए जाएं ताकि राज्य को वेलनेस डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित किया जा सके।

राज्य की कनेक्टिविटी और इंफ्रास्ट्रक्चर में बड़ा सुधार

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अब उत्तराखंड की सड़क नेटवर्क, बिजली उत्पादन और स्वास्थ्य सेवाओं में तेजी से सुधार हुआ है। वैक्सीन कवरेज बढ़ी है, और राज्य में 12 महीने के टूरिज्म की दिशा में बढ़ने की क्षमता है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड आज आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर है और आने वाले वर्षों में यह देश के सबसे विकसित राज्यों में से एक बनेगा।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...