1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. Uttarakhand : उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती पर पीएम मोदी होंगे शामिल, 11 दिन चलेगा उत्सव

Uttarakhand : उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती पर पीएम मोदी होंगे शामिल, 11 दिन चलेगा उत्सव

Uttarakhand : उत्तराखंड राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने पर इस बार रजत जयंती उत्सव भव्य रूप से मनाया जाएगा।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 नवंबर को मुख्य कार्यक्रम में शामिल होकर जनता को संबोधित करेंगे।1 से 11 नवंबर तक प्रदेशभर में सांस्कृतिक, सामाजिक और विकासात्मक कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित होगी।

By: hindidesk  RNI News Network
Updated:
gnews
Uttarakhand : उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती पर पीएम मोदी होंगे शामिल, 11 दिन चलेगा उत्सव

उत्तराखंड राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर को ऐतिहासिक और यादगार बनाने की तैयारी में जुटी है। यह पहला मौका होगा जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्य स्थापना दिवस के मुख्य समारोह में शामिल होकर उत्तराखंडवासियों का उत्साहवर्धन करेंगे।

पहले प्रधानमंत्री का 11 नवंबर को एफआरआई, देहरादून में आयोजित रजत जयंती समारोह में शामिल होने का कार्यक्रम प्रस्तावित था, लेकिन अब कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। नवीन कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 नवंबर को मुख्य समारोह में भाग लेंगे और राज्य की जनता को संबोधित करेंगे।

राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में सरकार ने 11 दिनों तक चलने वाले भव्य उत्सव की रूपरेखा तैयार की है। 1 नवंबर से शुरू होने वाले इस उत्सव में प्रतिदिन विभिन्न सांस्कृतिक, सामाजिक और विकासात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

एक नवंबर को सीएम आवास में ईगास पर्व मनाया जाएगा, जिसके बाद गढ़ी कैंट के सांस्कृतिक केंद्र में कॉमेडी फेस्ट होगा।दो और तीन नवंबर को पर्यटन विभाग की अल्ट्रा मैराथन, राष्ट्रपति के अभिभाषण के साथ विधानसभा का विशेष सत्र और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।

चार से आठ नवंबर तक प्रदेशभर में नगर निकाय सम्मेलन, प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन, संत सम्मेलन, युवा महोत्सव, कृषक सम्मेलन, महिला सम्मेलन और राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान जैसे आयोजन होंगे।

नौ नवंबर को मुख्य कार्यक्रम के तहत पुलिस लाइन में रैतिक परेड और शाम को भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। दस और ग्यारह नवंबर को एफआरआई देहरादून में मुख्य रजत जयंती समारोह आयोजित किया जाएगा, जहां प्रदेश की 25 साल की उपलब्धियों को प्रदर्शित किया जाएगा।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...